आज विभिन्न स्थानों पर जन्माष्टमी उत्सव में शामिल होंगे यादव

आज विभिन्न स्थानों पर जन्माष्टमी उत्सव में शामिल होंगे यादव

भोपाल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव आज विभिन्न स्थानों पर जन्माष्टमी उत्सवों में शामिल होकर प्रदेशवासियों के साथ जन्माष्टमी मनाएंगे।

डॉ यादव दोपहर 12 बजे अशोकनगर जिले के चंदेरी में ️हेंडलूम पार्क का अवलोकन करेंगे। इसके बाद वे वहां रोड शो में सम्मिलित होकर जन्माष्टमी कार्यक्रम में शामिल होंगे। चंदेरी में डॉ यादव विकास कार्यों के लोकार्पण करेंगे।

दोपहर को डॉ यादव भोपाल की सेंट्रल जेल में श्री कृष्ण जन्माष्टमी कार्यक्रम और शाम को सात बजे मुख्यमंत्री निवास पर कृष्ण जन्माष्टमी उत्सव में सम्मिलित होंगे। रात को वे उज्जैन के विभिन्न स्थानों पर कृष्ण जन्माष्टमी उत्सव में सहभागिता करेंगे।

इसके पहले डॉ यादव ने प्रदेशवासियों को जन्माष्टमी की शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए एक्स पर पोस्ट किया, 'देवकीसुतं गोविन्दम् वासुदेव जगत्पते। देहि मे तनयं कृष्ण त्वामहं शरणं गत:। श्रद्धा, भक्ति एवं आनंद के पावन पर्व श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की आप सभी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। श्रीकृष्ण जी की कृपा सभी पर बनी रहे, जीवन में सुख-समृद्धि, संपन्नता की उत्तरोत्तर वृद्धि हो, यही प्रार्थना है।'

epmty
epmty
Top