कर्तव्य पथ पर राष्ट्रपति ने फहराया तिरंगा- हेलीकॉप्टरों ने बरसाए फूल

नई दिल्ली। 76वें गणतंत्र दिवस के मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कर्तव्य पथ पर राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया। इस दौरान दी गई 21 तोपों की सलामी के बीच आसमान में उड़ान भर रहे हेलीकॉप्टरों से फूल बरसाए गए।
रविवार को समूचा देश गणतंत्र दिवस की 76वीं वर्षगांठ मना रहा है। इस मौके पर राष्ट्रपति द्रोपति मुर्मू ने सवेरे के समय कर्तव्य पथ पर राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया। राष्ट्रपति को 21 तोपों की सलामी दी गई। इसके बाद परेड का सिलसिला शुरू हुआ।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबीयांतो के साथ बग्घी में सवार होकर कर्तव्य पथ पहुंची और यहां पर उन्होंने राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया।
राष्ट्रपति द्रोपदी से मुर्मू से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कर्तव्य पथ पर पहुंचे और वहां पर मौजूद मेहमानों से गर्म जोशी के साथ मुलाकात की।
परेड की शुरुआत तीनों सेनाओं के हेलीकॉप्टर ने आसमान से फूल बरसा कर की। इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वॉर मेमोरियल पहुंचकर सेरेमोनियल बुक पर अपने हस्ताक्षर दर्ज किये।