सुधर नहीं रही आदत- फिर मिले अफसर गैर हाजिर- डीएम नाराज

सुधर नहीं रही आदत- फिर मिले अफसर गैर हाजिर- डीएम नाराज

मुजफ्फरनगर। जिलाधिकारी अरविन्द मल्लप्पा बंगारी के द्वारा कांवड डयूटी के दौरान अनुपस्थित पाये जाने व कांवड डयूटी कार्य में शिथिलता एवं लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों/कर्मचारियों को गम्भीरता से लिया जा रहा है।


इस क्रम मे दिनांक 07.07.2023 को अनुपस्थित पाये गये 23 अधिकारी/कर्मचारी जिनमें ओमबीर सिंह ग्राम विकास अधिकारी बघरा, पंकज कुमार सिद्धार्थ ग्राम विकास अधिकारी खतौली, अनिल कुमार वर्मा अवर अभियंता ग्रामीण, ललित कुमार पशुधन प्रसार अधिकारी शेरनगर, जोगेन्द्र सिंह ग्रुप-बी उपसंभाग जानसठ, अजय कुमार खण्ड शिक्षा अधिकारी चरथावल, अभिषेक सिंह अवर अभियंता ड्रिनेज खण्ड मु0नगर, बलवान सिंह सहायक विकास अधिकारी कृषि रक्षा मोरना, शाहिद अली खान श्रम प्रवर्तन अधिकारी, सतेन्द्र कुमार सहकारी निरीक्षक-1/अपर जिला सहकारी अधिकारी मु0नगर, विकास कुमार उप क्षेत्रीय वन अधिकारी, अरविन्द कुमार सहायक परियोजना अभियंता नगर इकाई जल निगम, विनय कुमार गर्ग अवर अभियन्ता सिविल मु0नगर विकास प्राधिकरण, राजीव कुमार अवर अभियन्ता सिविल मु0नगर विकास प्राधिकरण, विशाल कुमार, जिला युवा कल्याण एवं प्रा0वि0द0 अधिकारी, बालेश्वर सिंह श्रम प्रवर्तन अधिकारी, अमरवीर सिंह खण्ड शिक्षा अधिकारी पुरकाजी, महावरी प्रसाद जिला युवा कल्याण एवं प्रा0वि0द0 अधिकारी, राजेश कुमार अवर अभियंता खण्ड गंग नहर सिचाई विभाग, शशि प्रकाश सिंह गन्ना विकास निरीक्षक क्रय रोहाना कला, विनोद कुमार प्रभारी ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक रोहाना कलां, चन्द्रबोस अवर अभियंता ग्रामीण अभियंत्रण विभाग एवं राकेश कुमार प्रधानाचार्य जनता इंटर कॉलेज भोपा के विरूद्ध कडी कार्यावाही करते हुए स्पष्टीकरण दिये जाने के निर्देश दिये है।


उनके द्वारा कहा कि मुख्यमंत्री एवं शासन/प्रशासन द्वारा कांवड यात्रा कार्य में शिथिलता एवं लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों/कर्मचारियों को गम्भीरता से लिये जाने के निरन्तर कड़े निर्देश प्राप्त हो रहे है। उपरोक्त स्थिति अत्यन्त खेदजनक है। आप कॉवड़ जैसी महत्वपूर्ण ड्यूटी से अनुुपस्थित रहे है। यह आपकी कार्य के प्रति लापरवाही एवं उच्चाधिकारियों के आदेशों की घोर अवहेलना को दर्शाता है।

अतः आपकों निर्देशित किया जाता है कि उक्त के संबंध में आप अपना लिखित स्पष्टीकरण लौटती डाक के माध्यम से उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें, विलम्ब के लिये किसी भी प्रकार की प्रतिकूल कार्यवाही के लिये आप स्वयं उत्तरदायी होंगे।

epmty
epmty
Top