रालोद ने बदल दिए जिलाध्यक्ष- मुजफ्फरनगर की इन्हें मिली कमान

रालोद ने बदल दिए जिलाध्यक्ष- मुजफ्फरनगर की इन्हें मिली कमान

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश में 18 वीं विधानसभा के गठन के लिए हुए चुनाव में समाजवादी पार्टी के साथ गठबंधन करते हुए मैदान में उतरने वाली राष्ट्रीय लोकदल पार्टी की ओर से पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई जनपदों में जिला अध्यक्षों में बदलाव किया गया है। जनपद मुजफ्फरनगर के जिला अध्यक्ष की कमान संदीप मलिक को सौंपी गई है।

बुधवार को राष्ट्रीय लोकदल के उत्तर प्रदेश अध्यक्ष रामाशीष राय द्वारा क्षेत्रीय एवं मंडल अध्यक्षों की ओर से की गई संस्तुति के बाद पश्चिमी उत्तर प्रदेश के विभिन्न जनपदों के पार्टी जिला अध्यक्ष में बदलाव किया गया है। रालोद के प्रदेश अध्यक्ष राम आशीष द्वारा जारी की गई नियुक्ति सूची के मुताबिक जनपद मथुरा में राजपाल भरंगर को रालोद का नया जिला अध्यक्ष बनाया गया है। हाथरस जनपद की कमान केशव देव चौधरी के हाथों में सौंपी गई है। जनपद मेरठ में मतलूब गौड को रालोद का नया जिला अध्यक्ष बनाया गया है। बुलंदशहर जनपद की जिम्मेदारी अन्नू चौधरी को सौंपी गई है। वाजिद अली जनपद शामली के नए रालोद जिला अध्यक्ष बनाए गए हैं। जनपद मुजफ्फरनगर में संदीप मलिक को रालोद का नया जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। गौतमबुद्ध नगर जनपद की कमान जनार्दन भाटी के सुपुर्द की गई है। बिजनौर में नागेंद्र पंवार रालोद के नए जिला अध्यक्ष बनाए गए हैं।

epmty
epmty
Top