ऋषि सुनक ने मानी हार- मंदिरों के चक्कर से लेबर पार्टी का बेड़ा पार

ऋषि सुनक ने मानी हार- मंदिरों के चक्कर से लेबर पार्टी का बेड़ा पार

नई दिल्ली। ब्रिटेन में हुए आम चुनाव में भारतीय मूल के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक को तगड़ा झटका लगा है। आम चुनाव में उनकी पार्टी करारी हार की तरफ आगे बढ़ रही है। मंदिरों के चक्कर लगाते हुए भारतीय मूल के लोगों को रिझाने वाले कीर स्टार्मर के नेतृत्व वाली विपक्षी लेबर पार्टी ब्रिटेन में अब सत्तारूढ़ होने जा रही है।

शुक्रवार को ब्रिटेन में हुए आम चुनाव की मतगणना में तगड़ा झटका लगने के बाद भारतीय मूल के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने अपनी हार मान ली है। आम चुनाव में उनकी पार्टी करारी शिकस्त की तरफ तेजी के साथ आगे बढ़ रही है।

मतगणना शुरू होने के साथ ही कीर स्टार्मर के नेतृत्व वाली विपक्षी लेबर पार्टी ने शुरुआत से ही बढ़त बना ली थी। एग्जिट पोल के अनुमान भी उनकी पार्टी के ही पक्ष में आए हैं। अभी तक 650 में से 341 सीटें जीतकर लेबर पार्टी बहुमत से आगे निकल गई है। मतगणना का काम अभी तक जारी है।

लेबर पार्टी के नेता कीर स्टार्मर जो अब ब्रिटेन के अगले प्रधानमंत्री बनने जा रहे हैं, उन्होंने चुनाव कैंपेन के दौरान भारतीय मूल के लोगों को अपनी तरफ आकर्षित करने के लिए लगातार हिंदू मंदिरों के चक्कर लगाते हुए वहां पर देवी देवताओं की पूजा अर्चना की थी। जिस तरह से उनकी पार्टी को देश की सत्ता हासिल होने जा रही है, उससे अनुमान लगाया जा रहा है कि मंदिरों के चक्करों ने कीर स्टार्मर का बेड़ा पार कर दिया है।

epmty
epmty
Top