सीएम बनते ही ट्रेंड करने लगी रेखा गुप्ता-बढ़ते फॉलोवर्स ने सबको चौंकाया

सीएम बनते ही ट्रेंड करने लगी रेखा गुप्ता-बढ़ते फॉलोवर्स ने सबको चौंकाया

नई दिल्ली। शालीमार बाग से विधायक रेखा गुप्ता को कल दिल्ली का सीएम चुना गया है। रेखा गुप्ता ने आज दिल्ली के रामलीला मैदान में सीएम पद की शपथ ली। रेखा गुप्ता के साथ ही 6 विधायकों ने भी मंत्री पद की शपथ ली। रेखा गुप्ता के सीएम बनने के बाद से उनके फॉलोअर्स में बड़ा उछाल देखने को मिला है।

गौरतलब है कि कल भाजपा विधायक दल की बैठक में रेखा गुप्ता को विधायक दल का नेता चुना गया। रेखा गुप्ता का नाम जैसे ही सीएम पद के लिए नियुक्त हुआ, उसने सभी को चौका दिया। आखिरी टाइम तक भी दिल्ली के सीएम का नाम भाजपा ने सस्पेंस में छोड़ा हुआ था, लेकिन लोगों के द्वारा प्रवेश वर्मा को लेकर सबसे ज्यादा कयास लगाए जा रहे थे कि वह दिल्ली के सीएम बन सकते हैं। हरियाणा के जिंद की निवासी रेखा गुप्ता का नाम सीएम पद के लिए सामने आने पर जितना उसने लोगों को चौंकाया है, उससे ज्यादा सीएम बनने के बाद रेखा गुप्ता के बढ़ते फॉलोअर्स ने सभी को हैरान कर दिया है।

आपको बता दें कि दिल्ली की सीएम बनने के बाद से ही रेखा गुप्ता सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफॉर्म्स पर ट्रेंड करने लगी। पहले 3 घंटे में सोशल मीडिया पर उनके 43 हज़ार से अधिक संख्या में फॉलोअर्स की बढ़ोतरी हुई। खबर लिखें जाने तक उनके सोशल मीडिया हैंडल X एक्स पर उनके फॉलोअर्स की संख्या 84.4 हज़ार हो गई थी, जो लगातार बढ़ती ही जा रही है। वहीं दूसरे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर भी उनके फॉलोअर्स की संख्या 78 हज़ार से अधिक हो गई है। यहां भी उनके फॉलोअर्स लगातार बढ़ते ही दिख रहे हैं। रेखा गुप्ता सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती है। 27 साल बाद भाजपा के सत्ता में वापसी के साथ ही आप प्रमुख अरविंद केजरीवाल को हराने वाले प्रवेश वर्मा को गूगल पर सबसे ज्यादा सर्च किया गया, लेकिन 15 फरवरी की रात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विदेश यात्रा से लौटने के बाद से ही गूगल पर दिल्ली की भावी मुख्यमंत्री के तौर पर सर्च किए जाने के मामले में रेखा गुप्ता ने दिग्गजों को भी पछाड़ दिया।

Next Story
epmty
epmty
Top