आम महोत्सव में किसान का पुरस्कार हडपने वाला अफसर सस्पेंड

आम महोत्सव में किसान का पुरस्कार हडपने वाला अफसर सस्पेंड

बस्ती। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आयोजित किए गए आम महोत्सव के अंतर्गत आम का प्रदर्शन कर पुरस्कार हासिल करने वाले किसानों के इनाम उद्यान विशेषज्ञ ने हड़प कर लिए। मामला उजागर होते ही किसानों के पुरस्कार हड़पने वाले अफसर को शासन द्वारा निलंबित कर दिया गया है। राज्यपाल की ओर से यह कार्यवाही अपर मुख्य सचिव उद्यान द्वारा की गई है। सस्पेंड किए गए उद्यान विशेषज्ञ को अब उद्यान निदेशालय से संबद्ध कर दिया गया है।

शनिवार को उद्यान विभाग के मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह की ओर से दी गई जानकारी में बताया गया है कि 16 जुलाई को लखनऊ के अवध शिल्पग्राम में शासन के निर्देश पर आम महोत्सव का आयोजन किया गया था। महोत्सव में औद्यानिकी प्रयोग एवं प्रशिक्षण संस्थान बस्ती ने भाग नहीं लेने संबंधी निर्देशों के बावजूद निजी क्षेत्र के आम उत्पादकों के बीच आयोजित आम प्रदर्शनी में भाग लिया।


यह भागीदारी अनाधिकृत तौर पर की गई थी। प्रतियोगिता में भागीदारी के साथ ही पुरस्कार भी प्राप्त कर लिए गए थे। अपर मुख्य सचिव ने कहा है कि उद्यान विशेषज्ञ का यह कृत्य कार्य के प्रति लापरवाही और मनमाने तरीके से काम करने तथा उच्च अधिकारियों के निर्देशों का उल्लंघन है। अब इसी के चलते उद्यान विशेषज्ञ शुभम सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है। उन्होंने उद्यान निदेशक को निर्देश दिया है कि वह शुभम सिंह के खिलाफ आरोप पत्र मौखिक एवं लिखित तथ्यों के आधार पर तैयार करते हुए उसे शासन को प्राप्त करायें। निलंबन के दौरान शुभम सिंह को उद्यान निदेशालय से संबद्ध किया गया है।

epmty
epmty
Top