नेहरू मेमोरियल म्यूजियम एंड लाइब्रेरी का नाम भी अब सरकार ने बदला

नेहरू मेमोरियल म्यूजियम एंड लाइब्रेरी का नाम भी अब सरकार ने बदला

नई दिल्ली। राजधानी की म्यूजियम एंड लाइब्रेरी से भी पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के नाम को सरकार द्वारा चलता कर दिया गया है। राष्ट्रपति द्वारा दी गई मंजूरी के साथ दिल्ली स्थित नेहरू मेमोरियल म्यूजियम एंड लाइब्रेरी को अब नया नाम देते हुए प्रधानमंत्री संग्रहालय एवं पुस्तकालय के नाम से जाना जाएगा। शुक्रवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भारत का राजपत्र जारी करते हुए राजधानी दिल्ली के नेहरू मेमोरियल म्यूजियम एंड लाइब्रेरी का नाम स्थाई रूप से बदल दिया है।


राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मंजूरी के साथ ही जारी किए गए भारत के राज पत्र के मुताबिक अब नेहरू मेमोरियल म्यूजियम एंड लाइब्रेरी को स्थाई रूप से प्रधानमंत्री संग्रहालय एवं पुस्तकालय के नाम से जाना जाएगा।

उल्लेखनीय है कि केंद्र सरकार की ओर से वर्ष 2023 की 16 जून को राजधानी दिल्ली के तीन मूर्ति भवन परिसर स्थित नेहरू मेमोरियल म्यूजियम एंड लाइब्रेरी का नाम बदलकर प्रधानमंत्री संग्रहालय एवं पुस्तकालय सोसाइटी किए जाने का फैसला लिया गया था।

epmty
epmty
Top