चार धाम के नाम से नहीं बनेगा दूसरा मंदिर या ट्रस्ट- लिया जाएगा सख्त...

चार धाम के नाम से नहीं बनेगा दूसरा मंदिर या ट्रस्ट- लिया जाएगा सख्त...

देहरादून। सरकार की ओर से लिए गए एक बड़े फैसले के अंतर्गत देश भर में किसी भी स्थान पर चार धाम बद्रीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री एवं यमुनोत्री के नाम से कोई दूसरा मंदिर या ट्रस्ट नहीं बनाया जा सकेगा। इन मंदिरों से मिलता जुलता हुआ नाम रखने पर भी सरकार की ओर से सख्त एक्शन लिया जाएगा।

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में आयोजित की गई कैबिनेट की बैठक में देश भर में किसी भी स्थान पर चार धाम बद्रीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री एवं यमुनोत्री के नाम से दूसरा मंदिर या ट्रस्ट नहीं बनने देने का फैसला लिया गया है। कैबिनेट की बैठक में लिए गए फैसले के अंतर्गत इन मंदिरों से मिलता जुलता हुआ नाम रखने पर भी संबंधित के खिलाफ सख्त एक्शन लिया जाएगा।

उल्लेखनीय है कि इसी महीने की 10 जुलाई को देश की राजधानी दिल्ली के बुराड़ी इलाके में श्री केदारनाथ धाम नाम से मंदिर का शिलान्यास किया गया था, जिसमें उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी शामिल हुए थे।

देश की राजधानी दिल्ली के बुराड़ी इलाके में श्री केदारनाथ धाम नाम से मंदिर बनाने का विरोध करते हुए 15 जुलाई को गोवर्धन पीठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद एवं प्रमुख संतों ने मुंबई में अपनी आवाज बुलंद की थी।

epmty
epmty
Top