नदियों पर पहला हक निषादों का- प्रियंका गांधी

नदियों पर पहला हक निषादों का- प्रियंका गांधी

बलिया। निषाद समाज को उनका अधिकार दिलाने के लिए निकाली गई नदी अधिकार यात्रा आज 505 किलोमीटर की यात्रा करके सम्पन्न हो गई। इस दौरान लगभग 200 गांवों का दौरा किया गया। यात्रा में शामिल लोगों का विभिन्न गांवों में भव्य स्वागत हुआ।

प्रयागराज के बसवार से 1 मार्च को कांग्रेस द्वारा नदी अधिकार यात्रा का आगाज किया गया था। आज उक्त यात्रा 505 किलोमीटर की पद यात्रा करके बलिया पहुंची, जहां यात्रा का समापन किया गया। इस दौरान यात्रा ने 200 गांवों में सघन संपर्क किया। सभी गांवों में यात्रा का जनसमर्थन प्राप्त हुआ। आज यात्रा के समापन पर कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने ट्वीट करते हुए लम्बा सफर करने वाले सभी कार्यकर्ताओं को बधाई दी है।


उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा- नदी निषादों की, नदियों की बालू निषादों की, नदियों की मछली निषादों की, नदी निषादों की सुखदुख की साथी, नदियों पर पहला हक निषादों का, जय निषादराज! इसी संदेश के साथ यूपी कांग्रेस ने बसवार, प्रयागराज से माझीघाट, बलिया तक 505 किमी की नदी अधिकार यात्रा पूरी की। 200 गांवों में सघन संपर्क के बाद नदी अधिकार यात्रा के समापन पर भगवान निषादराज को साक्षी मानकर निषाद समुदाय के लोगों को नदी के संसाधनों पर अधिकार दिलाने का संकल्प लिया गया। इस यात्रा में हमें निषाद समुदाय के लोगों का भरपूर सहयोग मिला। हम आपके इस ऋण को जरूर चुकाएंगे। यात्रा के दौरान पैरों में पड़े छालों के बावजूद 505 किमी का लंबा सफर तय करने वाले सभी कार्यकर्ताओं को बधाई।





epmty
epmty
Top