नगर निकाय चुनाव- बनी ट्रिपल इंजन की सरकार- कांग्रेस का सूपड़ा साफ

नगर निकाय चुनाव- बनी ट्रिपल इंजन की सरकार- कांग्रेस का सूपड़ा साफ

चंडीगढ़। नगर निकाय चुनाव में कांग्रेस का सूपड़ा पूरी तरह से साफ हो गया है। 10 नगर निगम में से 9 सीटों पर भारतीय जनता पार्टी ने जीत हासिल की है। कांग्रेस और भाजपा को पीछे धकेल कर एक नगर निगम में निर्दलीय उम्मीदवार मेयर बनी है।

बुधवार को हरियाणा में हुए नगर निकाय चुनाव के अंतर्गत आज नगर निगम तथा दो नगर निगम उपचुनाव के नतीजे सामने आ चुके हैं। इनमें भारतीय जनता पार्टी ने अंबाला, करनाल, फरीदाबाद, गुरुग्राम, रोहतक, हिसार, पानीपत, यमुनानगर तथा सोनीपत नगर निगम में जीत हासिल की है।

इस मर्तबा भारतीय जनता पार्टी ने सोनीपत एवं अंबाला में भी मेयर की कुर्सी पर कब्जा कर लिया है। जबकि पिछली मर्तबा हुए चुनाव में सोनीपत में कांग्रेस और अंबाला में हरियाणा जन चेतना पार्टी का मेयर बना था।

विधानसभा चुनाव के 5 महीने बाद हुए नगर निकाय के इलेक्शन में भारतीय जनता पार्टी का ट्रिपल इंजन की सरकार का नारा एक बार फिर से क्लिक कर गया है। केंद्र और राज्य के बाद अब हरियाणा के शहरों में भी भाजपा की सरकार बन गई है।

मानेसर नगर निगम की मेयर कुर्सी पर निर्दलीय उम्मीदवार डॉक्टर इंद्रजीत यादव ने जीत हासिल की है। नगर निगम चुनाव में कांग्रेस का सूपड़ा पूरी तरह से साफ हो गया है। इस बार वह सोनीपत के मेयर की कुर्सी भी अपने हाथों से गंवा बैठी है।

Next Story
epmty
epmty
Top