सहारनपुर- शक्तिपीठ शाकुम्बरी देवी सड़क मार्ग निर्माण के लिये धन स्वीकृत

सहारनपुर- शक्तिपीठ शाकुम्बरी देवी सड़क मार्ग निर्माण के लिये धन स्वीकृत

सहारनपुर। उत्तरी भारत के प्रसिद्ध शक्तिपीठ स्थल शाकुम्बरी देवी का संक्रीण और पथरीला सड़क मार्ग अब बेहट कस्बे से फोन-लेन की हाट मिक्स प्लान्ट से बनाए जाने वाले सड़क मार्ग में तब्दील हो जाएगा। इस मार्ग के निर्माण के लिये धन स्वीकृत किया गया है।

जिलाधिकारी अखिलेश सिंह ने बुधवार को विकास कार्यों की समीक्षा बैठक के बाद संवाददाताओं को बताया कि इस मार्ग के निर्माण के लिए पैसा स्वीकृत हो गया है। पिछले दिनों मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सहारनपुर दौरे के दौरान इस मार्ग को बनाए जाने की घोषणा की थी।

उन्होंने बताया कि तीन करोड़ की लागत से सहारनपुर में दिल्ली रोड़ पर मंडलायुक्त् आवास का निर्माण भी कराया जाएगा। 1996 में तत्कालीन मुख्यमंत्री मायावती ने मेरठ कमिश्नरी को तोड़कर सहारनपुर मंडल बनाया था। तभी से कमिश्नर आवास विकास कालोनी में चल रहा है।

जिलाधिकारी ने बताया कि राजकीय विद्यालय 50 एकड़ भूमि में बनाया जाएगा। प्रशासन ने भूमि अधिग्रहण की कार्यवाही पूरी कर ली है। उन्होंने बताया कि देवबंद बाला सुंदरी मंदिर क्षेत्र का भी विकास किया जाएगा। पीने के लिए शुद्ध पानी, बैठने के लिए बैंच और शौचालयों के निर्माण के साथ-साथ सीमेंट की सड़कें भी बनाई जाएगी। इसके लिए भी राज्य सरकार से धनराशि आवंटित हो चुकी है।

अखिलेश सिंह ने बताया कि रामपुर मनिहारान तहसील से गांव सड़ोली हडिया में राजकीय डिग्री कालेज की स्थापना के लिए भूमि उपलब्ध हो गई है और शासन ने डिग्री कालेज बनाने के लिए दो करोड़ रूपए की धनराशि जारी हो चुकी है। 22 अक्टूबर को टेंडर खोले जाएंगे। उन्होंने यह भी बताया की नकुड़ में राजकीय डिग्री कालेज के निर्माण का कार्य मार्च-2021 तक पूरा हो जाएगा।

epmty
epmty
Top