लो जी कानून हुआ पास- अब मंदिरों से 10% टैक्स वसूलेगी कांग्रेस सरकार

लो जी कानून हुआ पास- अब मंदिरों से 10% टैक्स वसूलेगी कांग्रेस सरकार

बेंगलुरु। राज्य में स्थित मंदिरों से टैक्स वसूलने की तैयारी कर रही कांग्रेस सरकार की ओर से विधानसभा के भीतर इस बाबत पेश किए गए बिल को पास कर दिया गया है। जिसके चलते भारतीय जनता पार्टी को लोकसभा चुनाव से पहले एक बड़ा मुद्दा हाथ लग गया है।

कर्नाटक में कांग्रेस सरकार की ओर से राज्य में स्थित मंदिरों से टैक्स वसूलने की शुरू की गई तैयारी के तहत इस बाबत राज्य विधानसभा में पेश किए गए बिल को पास कर दिया गया है।

कर्नाटक विधानसभा में पास किए गए इस बिल के अंतर्गत राज्य सरकार एक करोड़ से ज्यादा राजस्व वाले मंदिरों से 10 फीसदी टैक्स वसूल कर सकती है।

पेश किए गए बिल में कहा गया है कि 10 लाख रुपए से एक करोड रुपए के बीच राजस्व वाले मंदिरों से 5 फीसदी कर लिया जाना है।

भारतीय जनता पार्टी ने विधानसभा में पेश बिल को पास किए जाने को लेकर कहा है कि कांग्रेस हिंदू विरोधी नीतियां अपना रही है और कांग्रेस मंदिरों से टैक्स वसूल कर अपने खाली खजाने को भरने की कोशिश कर रही है।

कर्नाटक के मुख्यमंत्री रहे बीएस येदियुरप्पा के बेटे एवं भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष विजयेंद्र येदियुरप्पा ने कहा है कि कांग्रेस सरकार राज्य में लगातार हिंदू विरोधी नीतियां अपना रही है। अब कांग्रेस सरकार की नजर हिंदू मंदिरों के राजस्व पर पड़ी है।

epmty
epmty
Top