जनता की अदालत में केजरीवाल का PM को बड़ा चैलेंज- बोले हिम्मत है तो....

जनता की अदालत में केजरीवाल का PM को बड़ा चैलेंज- बोले हिम्मत है तो....

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने अपनी दूसरी जनता की अदालत में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बड़ी चुनौती देते हुए कहा है कि अगर उनमें हिम्मत है तो नवंबर महीने में महाराष्ट्र और झारखंड के साथ दिल्ली के विधानसभा चुनाव भी कराकर दिखाएं।

रविवार को राजधानी दिल्ली के छत्रसाल स्टेडियम में लगी जनता की अदालत में दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री एवं आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बड़ा चैलेंज देते हुए कहा है कि अगर उनमें हिम्मत है तो वह नवंबर में होने वाले महाराष्ट्र और झारखंड के साथ दिल्ली विधानसभा के चुनाव भी कराकर दिखाएं, क्योंकि हम चुनाव लड़ने के लिए तैयार हैं।

उन्होंने कहा है कि अगर प्रधानमंत्री चुनाव नहीं कर पाते हैं तो इस बात को मान ले कि वह हार गए हैं और केजरीवाल से डर गए हैं।

दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि मैंने दिल्ली को लोगों को आधा दर्जन रेवड़ियां बिजली, पानी, महिलाओं के लिए बस यात्रा, बुजुर्गों को तीर्थ यात्रा, स्वास्थ्य और शिक्षा के रूप में दिल्लीवासियों को दी है।

उन्होंने सावधान किया कि अगर भारतीय जनता पार्टी राज्य की सत्ता में आई तो लोगों से आम आदमी पार्टी की ओर से दी गई सभी छह रेवड़ियां छीन लेगी।

Next Story
epmty
epmty
Top