बढ़ी भारत की शान- राष्ट्रपति को मिला फिजी का सर्वोच्च नागरिक सम्मान

बढ़ी भारत की शान- राष्ट्रपति को मिला फिजी का सर्वोच्च नागरिक सम्मान

नई दिल्ली। भारत की शान में उस समय बड़ा इजाफा हुआ है, जब राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को फिजी के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

मंगलवार को भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को फिजी के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार कंपेनियन ऑफ द ऑर्डर ऑफ फिजी से सम्मानित किया गया है।

राष्ट्रपति के दफ्तर की ओर से एक्स पर जारी की गई पोस्ट में बताया गया है कि फिजी के राष्ट्रपति रातू विलियामे मैवलीली कटोनिवरे ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को यह सम्मान प्रदान किया है।

फिजी के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार से सम्मानित की गई राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा है कि यह सम्मान भारत और फिजी के बीच दोस्ती के गहरे संबंधों को प्रदर्शित करता है।

उल्लेखनीय है कि भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू दो दिनों के लिए फिजी दौरे पर पहुंची है, यह किसी भारतीय राष्ट्रपति की फिजी देश की पहली यात्रा है।

epmty
epmty
Top