झारखंड में साफ छवि की सरकार बनी तो भागेंगे घुसपैठिए- चिराग

झारखंड में साफ छवि की सरकार बनी तो भागेंगे घुसपैठिए- चिराग

लातेहार। लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह भारत सरकार के खाद्य प्रसंकरण मंत्री चिराग पासवान ने लातेहार खेल स्टेडियम के हुंकार रैली में कहा कि आने वाले विधानसभा चुनाव में झारखंड में साफ छवि के सरकार का गठन करना है जिससे यहां के घुसपैठियों को मारकर भगा सकें।

उन्होंने हेमंत सोरेन पर निशाना साधते हुए कहा कि पूरे देश में झारखंड भ्रष्टाचार के मामले में नंबर वन है। जिसके कारण हेमंत सोरेन को जेल जाना पड़ा है। उन्होंने कहा कि झारखंड में खनिज संपदा से पूरा भरा पूरा है। इसके बावजूद भी यहां के लोग बेरोजगारी को लेकर बाहर जाना पड़ रहा है। यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि यहां के लोग उच्च शिक्षा को लेकर बाहर जाएंगे तो कैसे नवजवानों का भविष्य सुधरेगा। उन्होंने कहा कि झारखंड में आने वाले विधानसभा चुनाव में लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के द्वारा भी मजबूती के साथ उम्मीदवार उतारकर चुनाव लड़ेगी।

इस दौरान जमुई सांसद अरुण भारती, खगडीया सांसद राजेश वर्मा व प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र प्रधान ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। इस मौके पर राष्ट्रीय महासचिव श्रीकांत पासवान, किसान प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष प्रमोद सिंह, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष बिलाल खान, पिछला प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश गुप्ता, प्रदेश प्रवक्ता उमेश तिवारी, लेबर सेल के प्रदेश अध्यक्ष विनोद पांडेय, आईटी सेल के प्रदेश अध्यक्ष अभिषेक राय, युवा नेता रवि चौबे, प्रदेश उपाध्यक्ष कपिल पासवान मौजूद थे।

epmty
epmty
Top