कलाकारों का करोड़ों का मकान किराया माफ

कलाकारों का करोड़ों का मकान किराया माफ

नई दिल्ली। दशकों पहले राष्ट्रीय अलंकरण प्राप्त कलाकारों को आवंटित सरकारी मकानों पर बकाया किराये की 22 करोड़ रुपए की राशि को सरकार ने माफ कर दिया है।

संस्कृति मंत्रालय के सूत्रों के अनुसार 27 कलाकारों को सरकार ने दशकों पहले ये आवास आवंटित किये थे। आवास आवंटन का नियम यह है कि प्रारंभिक आवंटन तीन वर्ष के लिए होता है और उसके बाद आवंटन तीन साल और बढ़ाया जा सकता है। लेकिन कलाकारों की मृत्यु हो गयी और उनकी कई पीढ़ियां बीत गयीं। नयी पीढ़ी का अपने बुजुर्गों की कला से कोई नाता भी नहीं है लेकिन फिर भी वे आवास पर काबिज रहे।

सरकार ने राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में केन्द्र सरकार के पुराने आवासों को ताेड़ कर नये आवास बनाने के लिए जब दशकों से काबिज इन लोगों को नोटिस भेजा तो बकाया किराये का संकट सामने आया। 27 में से छह कलाकारों के परिवार तो मकान खाली कर गये। 21 कलाकारों के परिवारों को मकान खाली करना है।

सूत्रों के अनुसार केन्द्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री प्रह्लाद सिंह पटेल ने मानवीय संवेदना का परिचय देते हुए केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह से बात की और उनसे बकाया किराया माफ करने का आग्रह किया। श्री शाह ने भी श्री पटेल के आग्रह को स्वीकार करके करीब 22 करोड़ रुपए की इस राशि को माफ करने काे स्वीकृति प्रदान कर दी।

Next Story
epmty
epmty
Top