सरकार का महिलाओं को हरियाली तीज गिफ्ट- मिलेगा 500 का सिलेंडर

सरकार का महिलाओं को हरियाली तीज गिफ्ट- मिलेगा 500 का सिलेंडर

नई दिल्ली। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की और से महिलाओं को हरियाली तीज का गिफ्ट देते हुए राज्य के 40 लाख परिवारों को₹500 में गैस सिलेंडर देने का ऐलान किया गया है।

जींद में आयोजित किए गए राज्य स्तरीय तीज महोत्सव की अध्यक्षता करते हुए हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की ओर से महिलाओं एवं बेटियों से जुड़ी कई घोषणाएं की गई।

मुख्यमंत्री ने ऐलान किया है कि हरियाणा में प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के अंतर्गत लाभार्थी परिवारों को अब ₹500 में गैस सिलेंडर दिया जाएगा। इसके अलावा प्रदेश के 180000 रुपए से कम की आय वाले लगभग 40 लाख परिवारों को भी सरकार की इस योजना का लाभ दिया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने कहा है कि स्कूल जाने वाली 14 से 18 वर्ष की स्टूडेंट के शरीर में कुपोषण को रोकने के लिए मुख्यमंत्री दुग्ध उपहार योजना के अंतर्गत उन्हें साल के 150 दिन फोर्टीफाइड दूध दिया जाएगा। इससे राज्य की 2 65000 लड़कियों को स्वास्थ्य लाभ मिलेगा।

epmty
epmty
Top