ED का छापा पड़ते ही बिगड़ी गायत्री प्रजापति की विधायक पत्नी की तबीयत

ED का छापा पड़ते ही बिगड़ी गायत्री प्रजापति की विधायक पत्नी की तबीयत

अमेठी। समाजवादी पार्टी की सरकार में पावरफुल मंत्री रहे गायत्री प्रजापति के घर एवं अन्य ठिकानों पर प्रवर्तन निदेशालय का छापा पड़ते ही गायत्री प्रजापति की विधायक पत्नी की तबीयत बिगड़ गई है। तुरंत नजदीकी डॉक्टर को विधायक की चिकित्सा के लिए मौके पर बुलाया गया है। उधर पिछले 8 घंटे से गायत्री प्रसाद प्रजापति के घर पर ईडी की छापामार कार्यवाही निरंतर जारी है।

बृहस्पतिवार को समाजवादी पार्टी के नेता एवं उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व कैबिनेट मंत्री गायत्री प्रजापति के घर पर प्रवर्तन निदेशालय की टीमों द्वारा छापा मारा गया है। ईडी की छापा मार कार्यवाही के दौरान भेद खुलने से घबराई गायत्री प्रजापति की पत्नी विधायक महाराजी प्रजापति की तबीयत बिगड़ गई है।

जानकारी मिल रही है कि विधायक महाराजी प्रजापति को ब्लड प्रेशर कम होने की समस्या हुई है। तबीयत बिगड़ते ही विधायक के निजी डॉक्टर मोहम्मद आजाद को मौके पर बुलाया गया। डॉक्टर के मुताबिक विधायक अभी बेसुध हुई पड़ी है।

जबकि प्रवर्तन निदेशालय की छापामार कार्यवाही पिछले 8 घंटे से निरंतर जारी है। उल्लेखनीय है कि जेल में बंद गायत्री प्रजापति के घर एवं अन्य ठिकानों पर प्रवर्तन निदेशालय द्वारा आज छापामार कार्यवाही की जा रही है।। गायत्री प्रजापति के अमेठी लखनऊ और मुंबई स्थित ठिकानों को ईडी के अफसरों द्वारा खंगाला जा रहा है।

Next Story
epmty
epmty
Top