गणतंत्र दिवस पर पूर्व सांसदों ने दिलाया भाईचारे की मजबूती का संकल्प

गणतंत्र दिवस पर पूर्व सांसदों ने दिलाया भाईचारे की मजबूती का संकल्प

मुजफ्फरनगर। 75वें गणतंत्र दिवस के मौके पर समाजवादी पार्टी के दफ्तर पर आयोजित किए गए कार्यक्रम में पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं मुजफ्फरनगर लोकसभा सीट के पूर्व सांसद ने समारोह में उपस्थित सपा कार्यकर्ताओं को आपसी भाईचारे की मजबूती का संकल्प दिलाया।

शुक्रवार को समाजवादी पार्टी के जिला मुख्यालय पर महावीर चौक स्थित दफ्तर पर गणतंत्र दिवस समारोह धूमधाम के साथ मनाया गया। समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष जिया चौधरी ने राष्ट्रीय ध्वज फहराते हुए पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं की सलामी ली।

इस मौके पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं पूर्व सांसद हरेंद्र मलिक तथा पूर्व सांसद कादिर राणा ने मौके पर उपस्थित सपा कार्य कर्ताओं को आपसी भाईचारे की मजबूती का संकल्प दिलाया।

सपा जिला अध्यक्ष द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराने एवं राष्ट्रीय गान के बाद समाजवादी पार्टी का दफ्तर देश की आजादी के वीर शहीद अमर रहे हिंदुस्तान जिंदाबाद और भारत माता की जय के नारों से गुंजायमान हो उठा।


समाजवादी पार्टी राष्ट्रीय महासचिव व पूर्व सांसद हरेन्द्र मलिक, पूर्व सांसद कादिर राणा, सपा जिलाध्यक्ष ज़िया चौधरी, सपा राष्ट्रीय सचिव राकेश शर्मा, सपा महानगर अध्यक्ष पुष्पेंद्र त्यागी बॉबी ने सपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को संकल्प दिलाया कि देश की एकता भाईचारे की मजबूती के लिए हर स्तर पर कार्य किये जायेंगे।

गणतन्त्र दिवस समारोह में सपा प्रदेश सचिव चौधरी इलम सिंह गुर्जर, सपा जिला महासचिव गोल्डी अहलावत, सपा जिला मीडिया प्रभारी साजिद हसन, नि० सपा राष्ट्रीय सचिव लोहिया वाहिनी व सभासद शौक़त अंसारी, सपा जिला उपाध्यक्ष सोमपाल सिंह भाटी, सपा जिला उपाध्यक्ष शमशेर मलिक, सुरेशपाल सिंह प्रजापति, अमलेश शर्मा, धर्मेन्द्र सिंह नीटू, आमिर कासिम एडवोकेट, सपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य तहसीन मंसूरी, सपा महानगर महासचिव सलीम मलिक, सभासद एवं पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ महानगर अध्यक्ष सत्तार मंसूरी, सपा नेता व सभासद अन्नू क़ुरैशी, सपा सभासद शहजाद चीकू,सपा विधानसभा अध्यक्ष सदर अविनाश कपिल, सपा बाबा साहब अम्बेडकर वाहिनी राष्ट्रीय सचिव वीरेंद्र तेजियांन, सपा महिला सभा पूर्व जिलाध्यक्ष शाहीन बेगम, सपा जिला सचिव फिरोज अख्तर, हाजी इकबाल खतौली, डॉ अलीशेर अंसारी, सपा नेता डॉ इसरार अल्वी, वसीम राणा, हसीब राणा, सलमान त्यागी, नदीम मलिक, नदीम राणा मुखिया, तरुण सौदे एडवोकेट, नदीम राणा, सपा सोशल मीडिया टीम वरिष्ठ सदस्य नवेद रंगरेज, यामीन मंसूरी, सैक्टर प्रभारी दुर्गेश पाल, जोनी आर्य, राशिद जैदी, मोहम्मद मेहंदी, विभोर त्यागी प्रधान, अनुराग पाल, कदीर अहमद, बंटी मलिक, अनुज गुर्जर सहित अनेक पदाधिकारी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

epmty
epmty
Top