मुलायम सिंह पहुंचे गांधी आश्रम- खादी की खरीददारी

मुलायम सिंह पहुंचे गांधी आश्रम- खादी की खरीददारी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव ने गांधी आश्रम पहुंचकर खादी वस्त्रों की खरीददारी की। उन्हें अपने बीच देखकर कर्मचारी फूले नही समाये।

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के हजरतगंज में पूर्व मुख्यमंत्री और सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव शुक्रवार को एमएलसी आशु मलिक के साथ गांधी आश्रम की दुकान पर पहुंचे। पूर्व मुख्यमंत्री को अपनी दुकान पर आया देख गांधी आश्रम में कार्यरत कर्मचारियों की खुशी का ठिकाना नही रहा। आदर भाव के साथ कर्मचारियों ने पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव को बैठाकर उनकी चाहत पूछी।


खादी वस्त्रों की खरीददारी की बात कहने पर आश्रमकर्मियों ने उन्हें विभिन्न किस्म का कपड़ा दिखाया। पंसद आने पर पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव ने कपडों को लिफाफे में पैक करने को कहा। गांधी आश्रम कर्मचारियों की आवभगत से खुश हुए पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव ने उनके सदव्यवहार की जमकर तारीफ की और खरीदें गये कपड़ों को एमएलसी आशु मलिक के साथ लेकर चले गये।

epmty
epmty
Top