पूर्व मुख्यमंत्री नजरबंद-किया गया हाउस अरेस्ट-पुलिस का कड़ा पहरा

पूर्व मुख्यमंत्री नजरबंद-किया गया हाउस अरेस्ट-पुलिस का कड़ा पहरा
  • whatsapp
  • Telegram

नई दिल्ली। जम्मू कश्मीर की मुख्यमंत्री रही महबूबा मुफ्ती को नजरबंद करते हुए उन्हें हाउस अरेस्ट कर लिया गया है। पूर्व सीएम के घर के बाहर पुलिस का कड़ा पहरा लगाया गया है।

सोमवार को जम्मू कश्मीर में पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी ने दावा किया गए कि राज्य की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती को नजर बंद करते हुए उन्हें हाउस अरेस्ट कर लिया गया है। पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी की ओर से एक्स पर डाली गई पोस्ट में लिखा गया है कि महबूबा मुफ्ती पुंछ में मारे गए सिविलियन की फैमिली से आज मिलने के लिए जाने वाली थी। लेकिन इससे पहले ही महबूबा मुफ्ती को घर में नजर बंद करते हुए उन्हें हाउस अरेस्ट कर दिया गया है। पीडीपी की ओर से इस नजरबंदी की निंदा की गई है।

उल्लेखनीय है कि जम्मू कश्मीर के पुंछ में इसी बृहस्पतिवार को आतंकवादियों द्वारा सेना की दो गाड़ियों पर घात लगाते हुए हमला किया गया था। इस हमले में सेना के पांच जवान शहीद हो गए थे।इसके बाद चलाए गए सर्च अभियान में सेना के जवानों को तीन सिविलियन के शव बरामद हुए थे। महबूबा मुफ्ती राजनीति के चलते इन्हीं तीन सिविलियन के परिवारों से मिलने के लिए जाने वाली थी।

epmty
epmty
Top