कोरोना से पूर्व सांसद का निधन

कोरोना से पूर्व सांसद का निधन

प्रयागराज। कोरोना वायरस से सांसद का निधन हो गया कोरोना संक्रमित होने के बाद पूर्व सांसद को दिल्ली के अस्पताल में भर्ती कराया गया था। शुक्रवार देर रात श्यामाचरण गुप्ता के निधन की खबर से शोक की लहर फैल गयी। श्यामाचरण गुप्ता 31 मार्च को कोरोना से संक्रमित पाए गए थे। कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद श्यामचरण गुप्ता को प्रयागराज में स्वरूप रानी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मगर उनकी तबीयत में कुछ सुधार नहीं हो पाया था। जिसके बाद उनको दिल्ली के मैक्स हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था, जहां से शुक्रवार अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई तो उनको वेंटिलेटर सपोर्ट दिया गया पर उनकी हालत में कोई सुधार नहीं हुआ और शुक्रवार की देर रात उन्होंने अंतिम सांस ली और इस दुनिया से अलविदा कह गए। आपको बता दें कि सांसद की पत्नी भी कोरोना पॉजिटिव है।




Next Story
epmty
epmty
Top