पूर्व मंत्री की पीएम मोदी पर विवादित टिप्पणी - जानिए क्या कहा

पूर्व मंत्री की पीएम मोदी पर विवादित टिप्पणी - जानिए क्या कहा

नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व मंत्री राजा पटेरिया ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर की गई विवादित टिप्पणी में सार्वजनिक रूप से कहा कि संविधान बचाने के लिए मोदी की हत्या करने को तत्पर रहे।

मध्यप्रदेश में कांग्रेस के पूर्व मंत्री राजा पटेरिया ने सार्वजनिक रूप से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर की गई अपनी विवादित टिप्पणी में कार्यकर्ताओं के बीच कहा है कि संविधान बचाने के लिए वह मोदी की हत्या को तत्पर रहें। कार्यकर्ताओं के बीच जंग की बात कहते हुए पूर्व मंत्री ने कार्यकर्ताओं में जोश भरने की कोशिश करते हुए यह बड़ी बात कह डाली है। पूर्व मंत्री के इस भाषण का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरेंद्र मिश्रा ने अब पूर्व मंत्री के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने का आदेश दिया है। मुकदमा दर्ज होने के बाद सफाई देने के लिए मैदान में उतरे पूर्व मंत्री राजा पटेरिया ने कहा है कि उनकी बात को गलत समझा गया है। वह मोदी को हराने की बात कह रहे थे।

Next Story
epmty
epmty
Top