ऊर्जा एवं परिवहन मंत्री ने मुख्यमंत्री की फोटो पर लगाया गद्दार का ठप्पा

ऊर्जा एवं परिवहन मंत्री ने मुख्यमंत्री की फोटो पर लगाया गद्दार का ठप्पा

चंडीगढ़। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के साथ चल रही अदावत के चलते उनकी ही सरकार के ऊर्जा एवं परिवहन मंत्री ने मुख्यमंत्री की फोटो पर गद्दार का ठप्पा लगाया है। मंत्री के इस ठप्पे से अब राजनीतिक गहमागहमी शुरू हो गई है।

सोमवार को हुए एक बड़े घटनाक्रम के अंतर्गत हरियाणा के ऊर्जा एवं परिवहन मंत्री अनिल विज ने अपने ही मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को डायरेक्ट निशाने पर लेते हुए सोशल मीडिया एक्स पर 17 तस्वीरें शेयर की है, जिसमें मुख्यमंत्री नायब सैनी की फोटो पर गद्दार का ठप्पा लगाया गया है।

इतना ही नहीं ऊर्जा एवं परिवहन मंत्री ने मुख्यमंत्री की प्रतिद्वंदी चित्रा सरवारा के साथ मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के दोस्त आशीष तायल की नजदीकियों को दर्शाते हुए उन्हें भी गद्दार करार दिया है।

ऊर्जा एवं परिवहन मंत्री ने अपनी पोस्ट में लिखा है कि अनिल तायल जो खुद को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का दोस्त बताते हैं, उनके फेसबुक पर मुख्यमंत्री के साथ अनेकों तस्वीर मौजूद है।

उन्होंने कहा है कि आशीष तायल के साथ विधानसभा चुनाव के दौरान जो कार्यकर्ता दिखाई दे रहे हैं, वही कार्यकर्ता चित्रा सरवारा भाजपा की विरोधी उम्मीदवार के साथ भी नजर आ रहे हैं। आखिर यह रिश्ता क्या कहलाता है?

Next Story
epmty
epmty
Top