डॉक्टर रेप मर्डर कांड- भारी बारिश में भी डॉक्टर का विरोध प्रदर्शन जारी

डॉक्टर रेप मर्डर कांड- भारी बारिश में भी डॉक्टर का विरोध प्रदर्शन जारी

कोलकाता। राजधानी के आरजी कर मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पिटल की ट्रेनी महिला डॉक्टर से रेप और हत्या का मामला खुद को शेरनी कहने वाली ममता बनर्जी के गले की फंस बन गया है। मुख्यमंत्री को बैक फुट पर लाने वाले हड़ताली डॉक्टर भारी बारिश के बावजूद अपने विरोध प्रदर्शन पर सामान्य दिनों की तरह जमे हैं। तिरपाल और कर बारिश में भी डॉक्टर का विरोध प्रदर्शन जारी है।

राजधानी कोलकाता के स्वास्थ्य भवन के बाहर आंदोलन कर रहे डॉक्टर बारिश के बावजूद अपने विरोध प्रदर्शन पर डटे हुए हैं। स्वास्थ्य भवन के बाहर आयोजित प्रेस कांफ्रेंस के दौरान प्रदर्शनकारियों ने राज्य की स्वास्थ्य सेवा प्रणाली में सुधार का आह्वान किया है।

भारी बारिश के बीच आंदोलन करने पर जमे जूनियर डॉक्टरों ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी चिट्ठी लिखकर आरजी कर अस्पताल की समस्या में हस्तक्षेप का अनुरोध किया है। डॉक्टरों ने मेडिकल कॉलेज में छात्र संघ इलेक्शन कराने, रेजिडेंट डॉक्टर एसोसिएशन के गठन और पश्चिम बंगाल मेडिकल काउंसिल के पारदर्शी चुनाव की डिमांड की है।

epmty
epmty
Top