विकास को मिली 1398 लाख रूपये के कार्यों की स्वीकृति- मेश्राम

विकास को मिली 1398 लाख रूपये के कार्यों की स्वीकृति- मेश्राम

बागपत। उत्तर प्रदेश में बागपत के विकास के लिए 1398 लाख रुपए की धनराशि को स्वीकृति प्रदान की गई है।

आधिकारिक सूत्रों ने शुक्रवार को यहां बताया कि आज कलेक्ट्रेट सभागार में मंडलायुक्त मेरठ मंडल मेरठ अनीता सी मेश्राम की अध्यक्षता में बागपत- बड़ौत - खेकड़ा विकास प्राधिकरण की 12वीं बोर्ड की बैठक आयोजित की गई। बैठक में बागपत के विकास के लिए 1398 लाख रुपए की धनराशि को स्वीकृति प्रदान की गई। अनेक विकास कार्यो के प्रस्ताव का अनुमोदन किया गया। विकास कार्यों के लिए राजस्व व्यय 418 लाख रूपये व पूंजीगत 920 लाख रूपये के प्रस्ताव को स्वीकृति दी गई।

उन्होंने बताया कि इसमें स्टांप ड्यूटी से 727 लाख रूपये ,ब्याज से बचत खाते से 180 लाख रूपये, प्लान फीस मानचित्र शुल्क तीन लाख रूपये, विकास शुल्क 300 लाख रूपये, अन्य शुल्क पांच लाख रूपये, निरीक्षण शुल्क 10 लाख रूपये, शमन शुल्क 10 लाख रूपये ,अनुज्ञा शुल्क एक लाख रूपये, उपविभाजन शुल्क पांच लाख, स्रोत पर आयकर एवं व्यापार कर कटौती 10 लाख, अन्य विविध आय चार लाख रूपये, मानचित्र से प्राप्त लेबर सेंस 35 लाख रूपये, शेल्टर शुल्क 50 लाख रूपये आदि के1338 लाख रूपये के राजस्व आय की स्वीकृति दी।

इस अवसर पर जिलाधिकारी शकुंतला गौतम ,अपर जिलाधिकारी अमित कुमार सिंह , बड़ौत नगर पालिका अध्यक्ष अमित राणा, बागपत नगर पालिका अध्यक्ष रोजूद्दीन, अवर अभियंता विकास प्राधिकरण अरविंद कुमार शर्मा, अधिशासी अभियंता जल निगम रविंद्र सिंह आदि उपस्थित रहे।

Next Story
epmty
epmty
Top