उपमुख्यमंत्री ने लगाया जनता दर्शन कार्यक्रम- सुनी शिकायतें

उपमुख्यमंत्री ने लगाया जनता दर्शन कार्यक्रम- सुनी शिकायतें

लखनऊ। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने अपने-7 कालीदास मार्ग स्थित आवास (कैम्प कार्यालय) पर लगभग कई जनपदों से आये लोगों से मुलाकात की और उनकी समस्याओं के निराकरण का आश्वासन दिया। उन्होंने जनसुनवाई के दौरान एक-एक व्यक्ति की समस्या को पूरी गम्भीरता से सुना। जनता दर्शन में बुजुर्ग, महिलाएं, पुरूष आदि सैकड़ो लोगों ने उपमुख्यमंत्री के समक्ष अपनी-अपनी समस्यायें बतायी। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने उनकी समस्यायें गम्भीरता पूर्वक सुनते हुए त्वरित निराकरण हेतु सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया। आवास पर आये मरीजों के ईलाज हेतु उपमुख्यमंत्री ने आर्थिक सहायता दिलाने का विश्वास दिलाया और प्रत्येक व्यक्ति की हर सम्भव मदद हेतु अधिकारियों को निर्देशित किया। उपमुख्यमंत्री ने संबंधित अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए। कई समस्याओं के निस्तारण के संबंध में उपमुख्यमंत्री ने कई उच्चाधिकारियों से दूरभाष पर वार्ता भी की।

Next Story
epmty
epmty
Top