निश्चित हुई शपथ ग्रहण की तारीख-सीएम आतिशी के साथ मंत्री भी लेंगे शपथ

निश्चित हुई शपथ ग्रहण की तारीख-सीएम आतिशी के साथ मंत्री भी लेंगे शपथ

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी के विधायक दल की बैठक में मुख्यमंत्री पद के लिए चुनी गई आतिशी और उनकी नई सरकार के शपथ ग्रहण की तारीख निर्धारित कर दी गई है। राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद 21 सितंबर को नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया जाएगा।

राजधानी दिल्ली में शनिवार 21 सितंबर को आम आदमी पार्टी की नई सरकार का शपथ ग्रहण आयोजित किया जाएगा। लेफ्टिनेंट गवर्नर विनय कुमार सक्सेना की ओर से अरविंद केजरीवाल का इस्तीफा राष्ट्रपति को भेजने के साथ ही 21 सितंबर को नई सरकार के गठन का प्रस्ताव भेजा गया था।

बृहस्पतिवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की ओर से आगामी 21 सितंबर दिन शनिवार को नई सरकार के शपथ ग्रहण की तारीख को मंजूरी दे दी गई है। राष्ट्रपति की परमिशन के बाद अब शनिवार को आतिशी मार्लेना दिल्ली के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण करेगी। नई सीएम के साथ उनके मंत्रिमंडल के साथी भी इसी दौरान शपथ ग्रहण करेंगे।


epmty
epmty
Top