सरिया ऊपर ले जा रही क्रेन ओवरलोड से टूटी- मचा हड़कंप, तीन घायल

सरिया ऊपर ले जा रही क्रेन ओवरलोड से टूटी- मचा हड़कंप, तीन घायल

मेरठ। रैपिड रेल स्टेशन के निर्माण के लिए सरिया ऊपर ले जा रही क्रेन अधिक भार के कारण टूटकर नीचे आ गिरी। क्रेन के साथ उसमें भरा सरिया एक मकान पर गिर गया। जहां सो रहा युवक और उसकी पत्नी तथा बच्चा उसकी चपेट में आकर घायल हो गए। हादसे में घायल हुए तीनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

शनिवार को परतापुर थाना क्षेत्र के गांव भूडबराल के समीप बन रहे रैपिड रेल स्टेशन के निर्माण के लिए काम में लगाई गई क्रेन सरिए को लादकर ऊपर ले जा रही थी। अत्यधिक भार की वजह से सरिये समेत यह क्रेन टूटकर नीचे आ गिरी। क्रेन शकील नाम के युवक के घर पर गिरी। हादसे के समय मकान का मालिक शकील चारपाई पर लेटा हुआ था और उसकी पत्नी घर का काम निपटा रही थी। शकील का बच्चा बिलाल भी वही खेल रहा था। हादसे की चपेट में आकर तीनों घायल हो गए।

क्रेन के टूटने से मौके पर अफरातफरी का माहौल बन गया। घायल हुए तीनों लोगों को उठाकर आनन-फानन में एंबुलेंस की सहायता से अस्पताल में ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने तीनों का उपचार शुरू कर दिया है।

epmty
epmty
Top