कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा- राहुल अभी तक दिल्ली से भी नहीं..

कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा- राहुल अभी तक दिल्ली से भी नहीं..

नई दिल्ली। कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा आज से मणिपुर के थोबल से शुरू होनी है, लेकिन न्याय यात्रा की शुरुआत करने वाले राहुल गांधी अभी तक दिल्ली से ही रवाना नहीं हो पाए हैं।

रविवार को कांग्रेस सांसद राहुल गांधी को पार्टी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा मणिपुर के थोबल से शुरू करनी है। लेकिन वातावरण में रात को ही आकर पसर चुके घने कोहरे की वजह से उनकी फ्लाइट में देरी हो रही है। जिसके चलते राहुल गांधी अभी तक दिल्ली से ही मणिपुर के लिए रवाना नहीं हो पाए हैं।

कांग्रेस की ओर से रविवार की दोपहर 12:00 बजे मणिपुर के थोबल से भारत जोड़ो न्याय यात्रा शुरू करने का कार्यक्रम निर्धारित किया गया था, लेकिन राहुल गांधी के अभी तक दिल्ली में होने की वजह से अब समय से न्याय यात्रा के शुरू होने की संभावना कम ही नजर आ रही है।

उल्लेखनीय है कि रविवार को मणिपुर के थोबल से शुरू होने वाली कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा की शुरुआत इससे पहले मणिपुर की राजधानी इंफाल से होने वाली थी, लेकिन बाद में सरकार की ओर से डाले गए दबाव की वजह से पार्टी ने जगह बदलकर 34 किलोमीटर दूर थोबल में कर दी गई थी।

epmty
epmty
Top