CM का बड़ा ऐलान- तीन नए जिले बनाने की घोषणा

CM का बड़ा ऐलान- तीन नए जिले बनाने की घोषणा

नई दिल्ली। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राज्य में तीन नए जनपदों के निर्माण का ऐलान किया है। राजस्थान में अब 50 के बजाय 53 जिले होंगे।

आगामी विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शुक्रवार को राज्य में तीन नए जनपदों का सृजन कराए जाने का ऐलान किया है। उन्होंने कहा है कि राज्य के मालपुरा, सुजानगढ़ एवं कुचामन सिटी को जिला बनाकर यहां के इलाके का विकास कराया जाएगा।

उन्होंने कहा है कि जनता की मांग पर गठित की गई उच्च स्तरीय समिति की अनुशंसा के आधार पर यह तीन नए जिले बनाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा है कि आगे भी उच्च स्तरीय समिति की सिफारिश के मुताबिक सीमांकन आदि परेशानियों को दूर किया जाता रहेगा।

उल्लेखनीय है कि अभी तक राजस्थान में 50 जिले थे। आज शुक्रवार को मुख्यमंत्री द्वारा की गई तीन नए जिलों के निर्माण की घोषणा के बाद राज्य में जनपदों की संख्या 53 हो गई है।



epmty
epmty
Top