आरंभ हुआ अभियान- सीएम योगी बने भाजपा के सक्रिय सदस्य

आरंभ हुआ अभियान- सीएम योगी बने भाजपा के सक्रिय सदस्य

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी की ओर शुरू किए गए अभियान के अंतर्गत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भारतीय जनता पार्टी के सदस्य बन गए हैं। प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी की मौजूदगी में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सक्रिय सदस्य बनने की प्रक्रिया को पूरा किया है।

शनिवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भारतीय जनता पार्टी के सक्रिय सदस्य बन गए हैं। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी की मौजूदगी के बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सक्रिय सदस्य बनने की प्रक्रिया को पूर्ण करते हुए भारतीय जनता पार्टी के सक्रिय सदस्यता अभियान का विधिवत्त शुभारंभ किया है।

प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने इसकी जानकारी देते हुए कहा है कि संगठन महापर्व के अंतर्गत साधारण सदस्यता के लक्ष्य की प्राप्ति के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को सदस्य बनाकर सक्रिय सदस्यता अभियान की शुरुआत की है।

उन्होंने बताया है कि आज ही हम डिप्टी चीफ मिनिस्टर केशव प्रसाद मौर्य एवं बृजेश पाठक को भी सक्रिय सदस्य बनाकर भारतीय जनता पार्टी के सक्रिय सदस्यता अभियान की शुरुआत करेंगे।

Next Story
epmty
epmty
Top