रामनवमी पर भाजपा का शक्ति प्रदर्शन- भगवा हुई सड़कों पर ड्रोन से....

रामनवमी पर भाजपा का शक्ति प्रदर्शन- भगवा हुई सड़कों पर ड्रोन से....

कोलकाता। रामनवमी के मौके पर शक्ति प्रदर्शन करने के लिए उतरी भारतीय जनता पार्टी ने सड़कों को भगवामय करते हुए सैकड़ों रैलियां निकाली है। जगह-जगह हो रहे रैलियों के आयोजन को लेकर सजगता बरत रही पुलिस ड्रोन से निगरानी कर रही है।

रविवार को पश्चिम बंगाल में रामनवमी का पर्व धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है। रामनवमी के मौके पर जय श्री राम के नारों के साथ निकाली जा रही शोभा यात्राओं की वजह से सड़कें पूरी तरह भगवामय हो गई है।

रामनवमी का पर्व मनाने के लिए सड़कों पर उतरे लाखों श्रद्धालुओं को लेकर कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए राज्य में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। रविवार की सवेरे से ही राज्य में सड़कों पर उत्सव का माहौल दिखाई दिया है। भगवा रंग के झंडे, भक्ति संगीत और रामायण के दृश्यों को प्रदर्शित करने वाली झांकियां शोभा यात्राओं के अंतर्गत निकाली जा रही है।

राजधानी कोलकाता की बात की जाए तो यहां पर 60 से ज्यादा शोभा यात्रा आयोजित करने का कार्यक्रम है, जिसे शांति से संपन्न कराने के लिए तकरीबन 5000 पुलिस कर्मियों की तैनाती की गई है।

उप आयुक्त और संयुक्त आयुक्त रैंक के वरिष्ठ अधिकारियों को शोभा यात्राओं के रास्ते पर सुरक्षा की निगरानी करने का जिम्मा सौंपा गया है। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने कहा है कि रामनवमी पर आयोजित अनेक कार्यकर्मों में लाखों लोगों के शामिल होने की उम्मीद है। उन्होंने राज्य सरकार से आग्रह किया है कि वह ऐसी व्यवस्था करें, जिससे सभी कार्यक्रम शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो सके।

Next Story
epmty
epmty
Top