कोलकाता घटना के विरोध में भाजपा ने किया प्रदर्शन

कोलकाता घटना के विरोध में भाजपा ने किया प्रदर्शन

सिलीगुड़ी। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज की प्रशिक्षु डॉक्टर की दुष्कर्म व निर्मम हत्या के विरोध में पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी शहर में रविवार को विरोध प्रदर्शन किया। भाजपा ने दोषियों को उचित सजा देने की मांग की और राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से इस्तीफे की मांग की।

भाजपा के सिलीगुड़ी के विधायक शंकर घोष, भाजपा नेता बापी पाल और राजू साहस सहित कई नेता और कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। विरोध प्रदर्शन सुबह ग्यारह बजे से अपराह्न एक बजे तक चला और उन्होंंने महिलाओं की सुरक्षा की बात कही।

भाजपा ने आरोप लगाया कि राज्य सरकार महिलाओं की सुरक्षा में विफल रही है और इस्तीफे की मांग की। विरोध प्रदर्शन के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी की और दोषियों को सजा देने की मांग की।

epmty
epmty
Top