भाजपा ने नए सदस्य बनाने का बनाया रिकार्ड- शर्मा

भाजपा ने नए सदस्य बनाने का बनाया रिकार्ड- शर्मा

भोपाल। मध्यप्रदेश भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने आज कहा कि प्रदेश में भाजपा के कार्यकर्ताओं ने सिर्फ 24 दिन के अंदर एक करोड़ सदस्य बनाकर नया रिकॉर्ड कायम किया है।

शर्मा ने यहां मीडिया से चर्चा में कहा कि लोकतंत्र में किसी राजनीतिक दल के इतने कम समय में रिकॉर्ड बनाना अभूतपूर्व है। संगठन पर्व के पहले चरण में प्रदेश में एक करोड़ 81 हजार 437 सदस्य बने, जिसमें से 95 लाख ऑनलाइन फॉर्म भरे गए। संगठन पर्व में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव से लेकर मंत्री, सांसद, विधायक और जमीनी स्तर के कार्यकर्ताओं ने एक साथ मिलकर इतिहास कायम किया। यह बताता है कि मध्यप्रदेश में भाजपा का कार्यकर्ता कर्मठता और संगठन निष्ठा का आदर्श है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि 28 सितंबर को सदस्यता अभियान की समीक्षा बैठक होगी, जो क्षेत्र पीछे रहे उन्हें भी अगले चरण में आगे लाने को लेकर योजना बनाई जाएगी। संगठन पर्व का दूसरा चरण एक से पंद्रह अक्टूबर तक चलेगा। 29 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मन की बात कार्यक्रम सुनते हुए सदस्यता अभियान चलाकर सदस्य बनाए जाएंगे।

epmty
epmty
Top