BJP सरकार का यू टर्न- मनसा देवी मंदिर क्षेत्र में मांस की बिक्री पर...

BJP सरकार का यू टर्न- मनसा देवी मंदिर क्षेत्र में मांस की बिक्री पर...

पंचकूला। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी सरकार ने यू टर्न लेते हुए मनसा देवी मंदिर के आसपास मांस की बिक्री पर लगी रोक को हटा लिया है। स्थानीय शहरी निकाय मंत्री ने इस बात की पुष्टि की है।

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी सरकार के शहरी स्थानीय निकाय मंत्री विपुल गोयल की ओर से दी गई जानकारी में बताया गया है कि शहरी स्थानीय निकाय विभाग ने वर्ष 2022 की 21 दिसंबर को मनसा देवी मंदिर के आसपास मांस की बिक्री पर लगाई गई रोक को अब वापस ले लिया है।

उन्होंने कहा है कि राज्य सरकार ने होली क्षेत्र की घोषणा को भी वापस ले लिया है, क्योंकि पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय ने वर्ष 2022 की 21 दिसंबर को जारी किए गए आदेश पर रोक लगा दी है।

उन्होंने कहा है कि नगर निगम आयुक्त अभी भी क्षेत्र में वध, मांस उत्पादों की बिक्री और खरीद को विनियमित कर सकते हैं, क्योंकि उन्हें हरियाणा नगर निगम अधिनियम के अंतर्गत इस तरह की शक्तियां प्राप्त है।

Next Story
epmty
epmty
Top