खराब चुनावी नतीजों में भाजपा को मिला विदेशी हाथ- आपसी कलह भी..

खराब चुनावी नतीजों में भाजपा को मिला विदेशी हाथ- आपसी कलह भी..

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव 2024 में पार्टी को लेकर खराब नतीजे की बाबत लगातार बैठक कर रही भारतीय जनता पार्टी को चुनावी नतीजों में विदेशी हाथ शामिल हुआ दिखाई दिया है। पार्टी कलह को भी बीजेपी की हार के लिए जिम्मेदार माना गया है।

लोकसभा चुनाव 2024 के परिणाम अपने मनमाफिक नहीं आने को लेकर राज्य और जनपदों में बैठक कर रही भारतीय जनता पार्टी की बैठकों में कहा जा रहा है कि इस लोकसभा चुनाव में विदेशी टैक्टर का दखल था।

राजस्थान में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान एवं विनय सहस्त्र बुद्ध की मौजूदगी में हुई समीक्षा बैठक में इस सवाल को उठाते हुए कहा गया है कि चुनाव में विदेशी हाथ था, क्योंकि विदेशी ताकत चाहती है कि भारत से भारतीय जनता पार्टी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शासन को खत्म कर दिया जाए।

दूसरी तरफ लोकसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस को परजीवी बताते हुए कहा था कि कांग्रेस के पास कोई ताकत नहीं है, लेकिन सहयोगी दलों की बदौलत वह आगे बड़ी है। अब यही बात पार्टी के नेता अब हर राज्य में जाकर कार्यकर्ताओं को बता रहे हैं।

epmty
epmty
Top