बड़ा फैसला- 15 जातियां अनुसूचित जनजाति में शामिल- इस नगर का बदला नाम

बड़ा फैसला- 15 जातियां अनुसूचित जनजाति में शामिल- इस नगर का बदला नाम

नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्रिमंडल की आज हुई बैठक में लिए गए बड़े फैसले के अंतर्गत गोंड एवं भारिया जैसी जातियों को अनुसूचित जनजाति में शामिल कर लिया गया है। इसके अलावा उत्तर प्रदेश के रविदास नगर का नाम बदलकर अब भदोही कर दिया गया है।

बुधवार को आयोजित की गई केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में गोंड एवं भारिया जैसी जातियों को लेकर सरकार की ओर से एक बड़ा फैसला लिया गया है। केंद्रीय मंत्रियों की कैबिनेट ने छत्तीसगढ़, हिमाचल प्रदेश, कर्नाटक, तमिलनाडु और उत्तर प्रदेश में तकरीबन 15 जनजातीय समुदाय को अनुसूचित जनजाति में शामिल किए जाने के प्रस्ताव को अपनी मंजूरी प्रदान कर दी है।

बैठक के बाद केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने इस आशय की जानकारी देते हुए बताया है कि गोंड जाति की पांच उप जातियों, धुरिया, नायक, ओझा, पठारी एवं राजगोंड को भी अनुसूचित जनजाति में शामिल किया गया है।

उन्होंने बताया है कि केंद्रीय सरकार की ओर से लिए गए इस फैसले से हिमाचल प्रदेश के सिरमौर के ट्रांस गिरी एरिया में बसे हटटी समुदाय के तकरीबन पौने दो लाख लोगों को सीधे-सीधे फायदा पहुंचेगा। बैठक के दौरान कैबीनेट द्वारा उत्तर प्रदेश के रविदास नगर का नाम बदलकर अब भदोही कर दिया गया है।

epmty
epmty
Top