निकाय चुनाव में मिली कमरतोड़ हार के बाद बीएसपी में बड़ा बदलाव

निकाय चुनाव में मिली कमरतोड़ हार के बाद बीएसपी में बड़ा बदलाव

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में शहरी सरकार के गठन के लिए हुए नगर निकाय चुनाव में बहुजन समाज पार्टी को मिली करारी हार के बाद हाईकमान को संगठन में बड़ा बदलाव करने को मजबूर कर दिया है। बसपा मुखिया ने निकाय चुनाव परिणामों की समीक्षा के बाद 4 मंडलों पर एक कोऑर्डिनेटर रखने की व्यवस्था को खत्म कर दिया है।


शुक्रवार को बहुजन समाज पार्टी की ओर से अपनी सांगठनिक व्यवस्था में बहुत बड़ा बदलाव किया गया है। राजधानी लखनऊ में बीते दिन नगर निकाय चुनाव के परिणामों की समीक्षा को लेकर हुई बैठक के बाद बसपा मुखिया मायावती ने संगठन में बदलाव का दौर आरंभ किया है। 4 मंडलों पर एक कोऑर्डिनेटर रखे जाने की व्यवस्था को खत्म करते हुए बसपा सुप्रीमो मायावती की ओर से अब 4 मंडलों के स्थान पर 3 मंडलों पर कोऑर्डिनेटर रखने की व्यवस्था की गई है।


शमसुद्दीन राईनी को कानपुर एवं सहारनपुर मंडल की जिम्मेदारी सौंपी गई है। कभी पश्चिमी उत्तर प्रदेश में सबसे बसपा के अत्यधिक ताकतवर नेता माने जाने वाले मुनकाद अली को मेरठ मंडल की जिम्मेदारी दी गई है।

उल्लेखनीय है कि हाल ही में उत्तर प्रदेश में नगर निकाय के लिए हुए चुनाव में बहुजन समाज पार्टी को करारी हार का सामना करना पड़ा है। उत्तर प्रदेश के सभी 17 नगर निगमों में बहुजन समाज पार्टी को एक भी सीट नहीं मिल पाई है। अनेक नगरपालिका एवं नगर पंचायतों में बसपा के उम्मीदवारों का ऐसा हाल रहा है कि वह निर्दलीयों से भी गए गुजरे साबित हुए हैं। यानी कभी उत्तर प्रदेश में एक बडी राजनैतिक ताकत मानी जाने वाला बसपा के उम्मीदवारों को नगर निकाय इलेक्शन में निर्दलीयों के मुकाबले कम वोट हासिल हुए हैं।

Next Story
epmty
epmty
Top