बजरंग पूनिया का लौटाया पदमश्री सम्मान वापस लेने का ऐलान-साक्षी भी..

बजरंग पूनिया का लौटाया पदमश्री सम्मान वापस लेने का ऐलान-साक्षी भी..

नई दिल्ली। खेल मंत्रालय की ओर से भारतीय कुश्ती संघ की नई कार्यकारी को भंग किए जाने के ऐलान के बाद अपना पदमश्री सम्मान वापस लौटाने वाले रेसलर बजरंग पूनिया ने अपने सम्मान को वापस लेने का ऐलान किया है। उधर चुनाव के विरोध में कुश्ती छोड़ने वाली साक्षी मलिक की मां ने खेल मंत्रालय के फैसले का स्वागत करते हुए कहा है कि फेडरेशन में अब चरित्रहीन नहीं बल्कि चरित्रवान लोग आगे लाये जाने चाहिए।

रविवार को तेजी के साथ घटे बड़े घटनाक्रम के अंतर्गत केंद्रीय खेल मंत्रालय द्वारा रेसलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया की नई कार्यकारी को भंग करने के ऐलान के मामले का स्वागत करते हुए चुनाव के विरोध में कुश्ती छोड़ने वाली साक्षी मलिक की मां सुदेश मलिक ने कहा है कि कुश्ती फेडरेशन में अब चरित्रहीन नहीं बल्कि चरित्रवान लोग आगे लाये जाने चाहिए।उन्होंने कहा है कि कुश्ती छोड़ने का ऐलान करने वाली उनकी बेटी साक्षी मालिक अब कुश्ती छोड़ने के फैसले पर दोबारा विचार कर सकती है। उधर पदमश्री सम्मान लौटाने वाले रेसलर बजरंग पूनिया ने कहा है कि पहलवान तिरंगे के लिए खून पसीना बहाते हैं। सैनिकों एवं खिलाड़ियों से ज्यादा मेहनत कोई नहीं करता है। हम पहलवानों को देशद्रोही कहा गया, जबकि हम देशद्रोही जैसे नहीं है। हमें पुरस्कार मिला है हम उसे वापस ले सकते हैं। हम सम्मान वापस ग्रहण करेंगे उल्लेखनीय है कि बजरंग दल ने कुश्ती फेडरेशन ऑफ इंडिया की नई कार्यकारिणी के विरोध में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दिल्ली स्थित आवास के बाहर फुटपाथ पर अपना पदम श्री अवार्ड रख दिया था।

epmty
epmty
Top