पियक्कड़ों के लिए बुरी खबर- कैबिनेट बैठक में 17 शहरों में शराबबंदी...

पियक्कड़ों के लिए बुरी खबर- कैबिनेट बैठक में 17 शहरों में शराबबंदी...

भोपाल। देवी अहिल्याबाई की 300वीं जन्म जयंती के उपलक्ष में आयोजित की जा रही सरकार की कैबिनेट बैठक में शराब बंदी को लेकर बड़ा फैसला लिया जा सकता है। कैबिनेट में राज्य के 17 धार्मिक शहरों में शराब बंदी पर मोहर लगाई जा सकती है।

शुक्रवार को खरगोन के महेश्वर में देवी अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जन्म जयंती के उपलक्ष में मध्य प्रदेश सरकार की कैबिनेट बैठक आयोजित की जा रही है।

मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव की सरकार कैबिनेट बैठक में राज्य में शराब बंदी को लेकर बड़ा फैसला ले सकती है। मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव पहले ही प्रदेश के 17 धार्मिक शहरों में शराब बंदी लागू करने का इशारा कर चुके हैं। शराब बंदी के इस फैसले पर अब केवल उनकी सरकार की कैबिनेट की मोहर लगना बाकी है।

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने बृहस्पतिवार को नरसिंहपुर जिले में आयोजित किए गए कार्यक्रम में राज्य के 17 धार्मिक शहरों में शराब बंदी लागू करने का ऐलान किया है।

Next Story
epmty
epmty
Top