विधानसभा चुनाव का आज होगा ऐलान- इलेक्शन कमीशन करेगा घोषणा

विधानसभा चुनाव का आज होगा ऐलान- इलेक्शन कमीशन करेगा घोषणा

नई दिल्ली। राज्य में विधानसभा चुनाव को लेकर हलचल शुरू हो गई है। इलेक्शन कमिशन आज 11:30 बजे कर्नाटक विधानसभा चुनाव का ऐलान करेगा।

गौरतलब है कि साल 2018 में कर्नाटक में 224 विधानसभा सीटों के लिए चुनाव हुआ था, जिनमें से भाजपा ने 104 सीटें तो कांग्रेस को 80 और जेडीएस को 37 सीटें मिली थी। इस चुनाव में किसी को स्पष्ट बहुमत नहीं मिला था इसके बाद कांग्रेस और जेडीएस ने मिलकर गठबंधन की सरकार बनाई और जेडीएस के कुमार स्वामी मुख्यमंत्री बने थे।

इसके बाद भाजपा ने कांग्रेस में सेंध लगाई और कई विधायक बीजेपी के साथ आ गए जिससे गठबंधन की सरकार गिर गई और बीएस येदुरप्पा के नेतृत्व में भाजपा की सरकार बनी थी। बाद में बीएस येदुरप्पा ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दिया था तो बसवराज बोम्मई वर्तमान में कर्नाटक के मुख्यमंत्री हैं। आज चुनाव आयोग 11:30 बजे प्रेस कांफ्रेंस कर कर्नाटक में चुनाव का ऐलान करेगा। बकर्नाटक विधानसभा का कार्यकाल 24 मई तक है।

Next Story
epmty
epmty
Top