UCC के बाद अब सरकार की वक्फ संपत्तियों के सर्वे की तैयारी

UCC के बाद अब सरकार की वक्फ संपत्तियों के सर्वे की तैयारी

देहरादून। सिविल ड्रेस कोड लागू करने के बाद अब मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सरकार राज्य में वक्फ की संपत्तियों का सर्वे कराने की तैयारी में जुट गई है। सर्वे का काम जिला प्रशासन के माध्यम से कराया जाएगा।

बुधवार को उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सरकार की ओर से राज्य में वक्फ की संपत्तियों का सर्वे कराने की तैयारी शुरू की गई है। इससे पहले एकीकृत यूपी में वर्ष 1984 के दौरान वक्फ संपत्तियों की बाबत जानकारी जुटाई थी।

जिला प्रशासन के माध्यम से कराए जाने वाले सर्वे के अंतर्गत राज्य के चार जनपदों देहरादून, नैनीताल, उधम सिंह नगर और हरिद्वार जनपद की 27 में से 20 तहसीलों में स्थित वक्फ की संपत्तियों का सर्वे कराया जाएगा।

राज्य में स्थित वक्फ संपत्तियों में अधिकांश सुन्नी समुदाय की संपत्तियां हैं और इन संपत्तियों के माध्यम से तकरीबन एक करोड़ की आय होती है।

अब शासन राज्य में वक्फ संपत्तियों का सर्वे कराने और उनके मैपिंग की तैयारी कर रहा है।

Next Story
epmty
epmty
Top