बस पलटने से एक दर्जन यात्री घायल

सीधी। मध्यप्रदेश के सीधी-रीवा जिले की सीमा में आज सुबह सीधी से सतना जा रही एक यात्री बस छुहिया घाटी में पलट गयी। बस के घाटी से 7-8 फिट नीचे गिरने से करीब एक दर्जन यात्री घायल हो गए।
पुलिस सूत्रों के अनुसार सुबह सीधी से सतना जा रही यात्री बस सीधी- रीवा की सीमा छुहिया घाटी में एक अन्य वाहन से क्रासिंग लेते समय अनियंत्रित होकर पलट गयी। घटना की सूचना मिलते ही रीवा जिले की गोविन्दगढ थाना पुलिस एवं सीधी जिले की रामपुर नैकिन पुलिस घटनास्थल पहुंच कर 7-8 फिट खाई में गिरी बस के घायल एक दर्जन यात्रियों का प्राथमिक उपचार गोविन्दगढ स्वास्थ्य केन्द्र में कराया गया।
बस कंडेक्टर सहित दो महिलाओं को गंभीर चोंट आने के कारण उन्हें संजय गांधी अस्पताल रीवा में भर्ती कराया गया है। बाकी यात्रियों को मामूली चोंट लगने के कारण प्राथमिक उपचार कर छुट्टी दे दी गयी।

वार्ता