सीएम की कैबिनेट में 12 में से 7 नए चेहरे-एक मंत्री सातवीं तक ही पढा

सीएम की कैबिनेट में 12 में से 7 नए चेहरे-एक मंत्री सातवीं तक ही पढा

रायपुर। शायद राजनीति एक ऐसा क्षेत्र है जहां शिक्षा की कोई अहमियत नहीं होती है। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री की कैबिनेट में शामिल किए गए 12 मंत्रियों में सात नए चेहरे हैं जबकि पुराने चेहरों में पांच लोगों की ही जगह बन पाई है। तीन मंत्रियों की शैक्षिक योग्यता अधिकतम 12वीं कक्षा है। सातवीं क्लास तक पढ़े विधायक को भी मंत्री बनाया गया है।

शुक्रवार को छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु साय के मंत्रिमंडल का शपथ ग्रहण हो गया है। मंत्रिमंडल में जिन नौ विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली है उनमें तीन पहली बार विधायक बने हैं और पहले झटके में ही वह विधायक बन गए हैं। इससे पहले विष्णु देव साय समेत अरुण साव एवं विजय शर्मा को शपथ दिलाई थी। अरुण साव और विजय शर्मा पहली बार इलेक्शन जीतकर आए और मंत्री बने। मंत्री बनने वालों में तीन विधायक अधिकतम 12वीं क्लास तक पढ़े हैं। आज शपथ लेने वालों में पांच विधायक ऐसे हैं जो पहली बार मंत्री बने हैं। लक्ष्मी राजवाड़े (नया चेहरा), टंकराम वर्मा (नया चेहरा), ओपी चौधरी (नया चेहरा), श्यामबिहारी जायसवाल( पहले विधायक रहे हैं) और लखनलाल देवांगन (पहले विधायक रह चुके हैं)। 12 लोगों के मंत्रिमंडल में 5 विधायक ऐसे हैं, जो पहली बार विधायक बने और पहली ही बार में मंत्री बन गये । इसमें अरुण साव, विजय शर्मा, लक्ष्मी राजवाड़े, टंकराम वर्मा, ओपी चौधरी शामिल हैं। 12 लोगों के मंत्रिमंडल में 7 विधायक ऐसे हैं, जो पहली बार मंत्री बने- इसमें अरुण साव, विजय शर्मा, लक्ष्मी राजवाड़े, टंकराम वर्मा, ओपी चौधरी, श्याम बिहारी जायसवाल और लखनलाल देवांगन शामिल हैं।

epmty
epmty
Top