दिल्ली में 3 दिनी लॉकडाउन- क्या नोएडा गुरुग्राम गाजियाबाद भी बंद?

दिल्ली में 3 दिनी लॉकडाउन- क्या नोएडा गुरुग्राम गाजियाबाद भी बंद?

नई दिल्ली। राजधानी के प्रगति मैदान में आगामी 8 सितंबर से लेकर 10 सितंबर तक होने जा रहे जी-20 अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन के लिए पुलिस और प्रशासन की ओर से लॉकडाउन जैसे प्रबंध लागू किए गए हैं। ऐसे हालातो के बीच लोगों के जेहन में सवाल उठ रहा है कि क्या गाजियाबाद, नोएडा, गुरुग्राम और फरीदाबाद जैसे दिल्ली से सटे शहरों में भी प्रतिबंध रहेगा? दरअसल देश की राजधानी नई दिल्ली के प्रगति मैदान में 8 सितंबर से लेकर 10 दिसंबर तक जी-20 अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। जिसके चलते पुलिस और प्रशासन की ओर से राजधानी दिल्ली में स्कूल, कॉलेज, निजी और सरकारी दफ्तर बंद करते हुए लॉकडाउन जैसे नियम लागू किए गए हैं।


सड़कों पर भी आवाजाही के लिए कई तरह के प्रतिबंध लागू करते हुए मेट्रो के कुछ स्टेशन भी बंद रखे जाने का ऐलान किया गया है। बसों एवं बड़े वाहनों के रूट में भी तब्दीली करते हुए राजधानी दिल्ली में केवल मेडिकल इमरजेंसी तथा अन्य आवश्यक सेवाओं से जुड़े वाहनों की आवाजाही सुचारू रखने की इजाजत दी गई है। ऐसे हालातो के बीच देश की राजधानी दिल्ली के अलावा एनसीआर के बड़े शहरों जैसे नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद के लोगों के मन में दिल्ली के तीन दिनी लॉकडाउन को लेकर सवाल उठ रहे हैं कि क्या यहां पर भी बंद रखा जाएगा?

लिहाजा बताना जरूरी हो गयो है कि अभी तक सिर्फ दिल्ली में स्कूलों कॉलेजों को बंद रखने का आदेश दिया गया है। गाजियाबाद, फरीदाबाद, नोएडा एवं गुरुग्राम के स्कूलों और शैक्षणिक संस्थाओं में छुट्टी के संबंध में यहां के जिला अधिकारियों ने अभी कोई आदेश जारी नहीं किया है। इसलिये ध्यान देना जरूरी है कि यदि आप इन शहरों में रह रहे हैं और आपका बच्चा दिल्ली के किसी स्कूल में पढ़ रहा है तो जाहिर सी बात है कि उसकी छुट्टी रहेगी। क्योंकि दिल्ली को छोड़कर अन्य शहरों में 8 और 9 सितंबर को स्कूल खुले रहेंगे। जबकि 10 सितंबर को रविवार का अवकाश है। इस बीच आठ से दस सितंबर के दौरान राजधानी दिल्ली में जाने वाले लोगों को भी छुट्टी रखनी पड़ेगी। क्योंकि राज्य एवं केंद्र सरकार ने अपने सभी दफ्तरों को बंद करने का ऐलान कर दिया है। इस दौरान निजी संस्थान के भी बंद रहने से कर्मचारियों को काम पर नहीं जाना पड़ेगा।

epmty
epmty
Top