लगातार पुल गिरने पर CM ने 14 इंजीनियरों को किया सस्पेंड

लगातार पुल गिरने पर CM ने 14 इंजीनियरों को किया सस्पेंड
  • whatsapp
  • Telegram

नई दिल्ली। सिलसिलेवार पुल गिरने की घटनाओं पर संज्ञान लेते हुए मुख्यमंत्री ने 14 इंजीनियरों को सस्पेंड कर दिया है। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने प्रदेश के सभी पुराने और निर्माणाधीन पुलों की निरीक्षण रिपोर्ट अफसरो से तलब की है।

गौरतलब है कि बिहार प्रदेश में पिछले एक सप्ताह से लगातार पुल गिरने की घटनाएं हो रही थी। पुल गिरने की घटनाओं पर बिहार सरकार को विपक्ष के नेताओं ने घेरा हुआ था। बीते दिन भी बिहार के सारण में एक पुल गिरने की घटना के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पुलों के गिरने का संज्ञान लेते हुए 14 इंजीनियरों को सस्पेंड कर दिया है।

इसके साथ ही बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने प्रदेश में बन रहे निर्माणाधीन पुलों और पुराने पुलों की निरीक्षण रिपोर्ट अफसरो से मांगी है। बताया जाता है कि मुख्यमंत्री की जांच में इंजीनियरों की लापरवाही सामने आई थी।


  • whatsapp
  • Telegram
epmty
epmty
Top