लाखों रुपए लेकर तस्करों को भगाने वाली महिला दरोगा गिरफ्तार

नई दिल्ली। राजस्थान के बरलूट थाने में थानेदार रहते हुए गिरफ्त में आए तस्करों को फरार करवाने के मामले में बर्खास्त की गई महिला दरोगा को पुलिस द्वारा ससुराल से पीहर जाते समय गिरफ्तार कर लिया गया है। हिरासत में ली गई महिला दरोगा को पुलिस द्वारा आज अदालत में पेश किया जा रहा है।
सिरोही के बरलूट थाने में थानेदार रहने के दौरान तस्करों को फरार करवाने के मामले में बर्खास्त की गई महिला दरोगा सीमा जाखड़ को पुलिस द्वारा जोधपुर से गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस द्वारा महिला दरोगा की यह गिरफ्तारी उस समय की गई जब वह अपनी ससुराल से पीहर जा रही थी।
उल्लेखनीय है कि पिछले साल की 14 नवंबर को बरलूट थाने की पुलिस द्वारा की गई नाकाबंदी के बाद गिरफ्तार किए गए तस्कर रमेश विश्नोई और दिनेश विश्नोई को 1000000 रुपए लेकर पुलिस द्वारा फरार कर दिया गया था। तस्करों की फरारी की आरोप महिला थानेदार सीमा के ऊपर लगा था।
पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह ने मुखबिर से मिली सूचना के बाद बरलूट थाने पहुंचकर तस्करों की फरारी के मामले का खुलासा करते हुए महिला दरोगा को बर्खास्त कर दिया था। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर रविवार की देर रात स्वरूपगंज के थानेदार हरि सिंह राजपुरोहित और आबूरोड शहर के थानेदार सरोज बैरवा ने पुलिस फोर्स के साथ जोधपुर पहुंचकर ससुराल से पीहर जा रही बर्खास्त दरोगा सीमा जाखड़ को गिरफ्तार कर लिया।
बताया जा रहा है कि महिला दरोगा को गिरफ्तार करने से पहले पुलिस टीम की ओर से बाकायदा रेकी की गई और बर्खास्त दरोगा की गतिविधियों का पता लगाया गया था।कि महिला दरोगा को गिरफ्तार करने से पहले पुलिस टीम की ओर से बाकायदा रेकी की गई और बर्खास्त दरोगा की गतिविधियों का पता लगाया गया था।