उत्तर प्रदेश में बदलाव का मन बना चुकी है जनता: प्रियंका

उत्तर प्रदेश में बदलाव का मन बना चुकी है जनता: प्रियंका

नयी दिल्ली। कांग्रेस की उत्तर प्रदेश की प्रभारी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने शनिवार को कहा है कि प्रदेश के नेताओं से बैठक में मिले जानकारी से साफ है कि राज्य की जनता योगी सरकार से परेशान है और वह बदलाव चाहती है।

प्रियंका गांधी वाड्रा ने उत्तर प्रदेश के कांग्रेस नेताओं के साथ लखनऊ में चुनाव संबंधी तैयारियों का जायजा लेने के बाद आज कहा कि राज्य की जनता बदलाव चाहती है और कांग्रेस जिम्मेदारी के मंत्र के साथ चुनाव के लिए जोरदार दस्तक दे रही है।

प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा, "कांग्रेस कार्यालय पर प्रदेश संगठन की बैठकों में पदाधिकारियों एवं जिले के नेताओं से रिपोर्ट एवं फीडबैक लिया। उत्तर प्रदेश में जनता बदलाव का मन बना चुकी है। किसानों, नौजवानों, महिलाओं, व्यापारी वर्ग तथा आमजनों की आवाज बन कांग्रेस परिवर्तन के संकल्प के साथ मजबूत विकल्प बनकर उभरेगी।"

इससे पहले आज सुबह भी उन्होंने ट्वीट किया और कहा इस बार चुनाव समिति में वरिष्ठ सदस्यों, युवाओं, महिलाओं एवं संगठन के पदाधिकारियों की भागीदारी के चलते बहुत सार्थक चर्चा हुई। 'सबकी भागीदारी, सबकी जिम्मेदारी' के मंत्र के साथ कांग्रेस पार्टी ने चुनावों के लिए जोरदार दस्तक दी है।


वार्ता

Next Story
epmty
epmty
Top